संसद भवन जैसी सुविधाओं से लैस होगा टाउन हॉल, अप्रैल में महापौर नीता ठाकरे की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल दिल्ली का करेगा दौरा
नागपुर: उपराजधानी नागपुर की संसद यानी टाउन हॉल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से शुरू है। वर्तमान में 75 प्रतिशत से ज्यादा का काम पूरा हो चूका है। भविष्य को देखते हुए बेहद आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इसका निर्माण काम शुरू है। मिली जानकारी एक अनुसार, नई संसद की तर्ज पर बिल्डिंग का काम शुरू है। इसी के तहत जिस तरह लोकसभा और राज्यसभा में आधुनिक इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया। वैसे ही ठीक टाउन हॉल में भी लगाए जायेंगे। इसको लेकर अप्रैल में महापौर नीता ठाकरे मनपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली का दौरा करेंगी।
ज्ञात हो कि, करोडो की लागत से नागपुर महानगर पालिका नया टाउन हॉल का निर्माण कर रहा है। वर्तमान में काम लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। एक तरफ जहां टाइल्स लगाने का काम शुरू है। वहीं सभागृह का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माण कार्य का निरिक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मनपा अधिकारीयों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने सहित संसद की तर्ज पर टाउन हॉल में आधुनिक और उच्च क्वालिटी के ऑडियो, वीडियो उपकरण लगाने का सुझाव दिया था। जिससे सभा की कार्रवाई सुचारु रूप से चल सकें।
नागपुर मनपा में भाजपा की चौथी बार सत्ता स्थापित होने के बाद इसपर काम शुरू हो गया है। इसके तहत आने वाले अप्रैल महीने महापौर नीता ठाकरे की अगुवाई में मनपा का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली दौरे पर जाने वाला है। इस प्रतिनिधि मंडल में मनपा के निर्माण विभाग के कई अधिकारी सहित सभापति और अन्य शामिल रहेंगे। इस दौरे में सभी संसद भवन का दौरा करेंगे और लोकसभा-राज्यसभा में लगे स्क्रीन, वीडियो सहित ऑडियो उपकरणो को देखेंगे और जानकारी लेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान मनपा प्रतिनिधि मंडल सदन की हर उस चीजों को देखेगा जो सदन में इस्तेमाल किया गया है। जिसमें स्थाई तौर पर लगने वाले माइक, ऑडियो उपकरण, स्पीकरण सहित अन्य उपकरण शामिल है।
गौरतलब है कि, 100 करोड़ से ज्यादा लो लागत से टाउन हॉल का निर्माण किया जा रहा है। जिस हिसाब से काम किया जा रहा है, उसको देखते हुए आने वाले एक साल में निर्माण पूरा हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद जैसे संसद भवन इंजीनियरिंग का आइकॉन बनकर उभरा है, ठीक वैसे ही नागपुर मनपा का टाउन हॉल भी अपनी भव्यता के लिए जाना जाएगा।

admin
News Admin