Amravati: महिला कांग्रेस का जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आंदोलन, रूपाली चाकणकर को सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार करने की मांग
अमरावती: भोंदू बाबा अशोक खरात के धोखाधड़ी मामले में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा रूपाली चाकणकर व अन्य नेताओं पर कठोर कार्रवाई कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अमरावती शहर महिला कांग्रेस की शहराध्यक्ष जयश्री वानखेड़े के नेतृत्व में अमरावती जिला अधिकारी कार्यालय के सामने आंदोलन किया गया।
आंदोलनकारियों ने सवाल उठाया कि महिलाओं को न्याय देने का दावा करने वाली राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा यदि ऐसे भोंदू बाबा को सहयोग करती है, तो हम किससे न्याय मांगें, क्या हमें न्याय नहीं मिलेगा?
उन्होंने रूपाली चाकणकर की जांच कर उन्हें इस मामले में सह-आरोपी बनाएं तथा तत्काल गिरफ्तार करें, ऐसी मांग की। इस दौरान रूपाली चाकणकर के खिलाफ नारेबाजी कर उनके खिलाफ विरोध दर्ज किया गया।
admin
News Admin