logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शिवसेना (उबाठा) उपनेता सुषमा अंधारे की चेतावनी, मनपा में रास्त रोको वाले नेताओं का लोकसभा में रोकेंगे रास्ता


चंद्रपुर: उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की ओर से महिला सशक्तिकरण मेळावे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवसेना उपनेता सुषमा अंधारे ने चंद्रपुर में हाल ही में हुए भाजपा-उबाठा व अपक्ष गठबंधन के नगर निगम चुनाव विजय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हमने उबाठा शिवसेना नेतृत्व को स्थानीय राजनीतिक स्थिति समझा दी। महाविकास आघाड़ी में रहकर नाममात्र का समर्थन करने को तैयार थे, लेकिन नगरसेवकों के विखंडन की स्थिति आने पर यह निर्णय लिया।

चंद्रपुर मनपा में वर्तमान में उबाठा शिवसेना को उपमहापौर व स्थायी समिति सभापति के दो पद मिले हैं। अंधारे ने चंद्रपुर मनपा में उबाठा शिवसेना के विजय पर प्रसन्नता जताई। लेकिन मनपा में उबाठा शिवसेना का रास्ता अटकाने वाले नेताओं का लोकसभा में रास्ता रोकेगी, ऐसा चेतावनीपूर्ण संकेत दिया।

"जिसे समझना हो उसे संदेश मिल जाएगा", ऐसे सूचक उद्गार कसे। चंद्रपुर महानगरपालिका में कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर द्वारा उबाठा शिवसेना को पद देने से इनकार करने से भाजपा को अवसर मिला, ऐसा कहा जाता है। इस पृष्ठभूमि पर यह चेतावनी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।