Datta Meghe: शाम साढ़े पांच बजे पवनार में अंतिम संस्कार, तैयारी शुरू; श्रद्धांजलि देने नागपुर स्थित निवास पर नागरिकों की भीड़
नागपुर: पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे (Datta Meghe) का रविवार रात 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मेघे का अंतिम संस्कार आज उनके गृह गांव वर्धा जिले (Wardha District) के पवनार (Pawnaar) में साढ़े पांच बजे किया जाएगा। जहां तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मेघे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वहीं मेघे का पार्थिव शरीर मेघे के नागपुर स्थित निज निवास पर रखा गया है, जहां नागरिकों और समर्थको पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दोपहर ढाई बजे से चार बजे तक पवनार में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
दत्ता मेघे के निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। आम लोगों से लेकर राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां तक उनके खामला स्थित निवास पर पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित की। रात में ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री पंकज भोयर, आशीष जायसवाल, विधायक नाना पटोले और अभिजीत वंजारी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सोमवार सुबह से भी लोगों का आना जारी रहा और सभी ने नम आंखों से मेघे को अंतिम विदाई दी।
पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, तैयारी पूरी
मेघे का पार्थिव शरीर ढाई बजे उनके पैतृक गांव पवनार पंहुचा। जहां उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शाम चार बजे तक अंतिम दर्शन कर पाएंगे। वहीं अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही लोग जमने लगे थे। वहीं शाम साढ़े पांच बजे मेघे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मेघे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
admin
News Admin