logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज


नागपुर: नागपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में दुष्कर्म और धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों ने सनसनी फैला दी है, जहां आरोपियों ने ‘प्रेम’ और ‘शादी’ का झांसा देकर युवतियों का शोषण किया। एक तरफ नाबालिग छात्रा को सोशल मीडिया के जरिए फंसाया गया, तो दूसरी ओर एक युवती को दो साल तक रिश्ते के नाम पर धोखा दिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।

पहला मामला कपिल नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी सम्यक बागड़े ने अगस्त 2025 में स्नैपचैट ऐप के जरिए छात्रा से दोस्ती की. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. 8 सितंबर को आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने म्हाडा क्वार्टर, कपिल नगर स्थित घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोप है कि इसके बाद तीन-चार बार और यही हरकत की गई. जब छात्रा ने शादी की बात की, तो आरोपी ने न सिर्फ टालमटोल की, बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला बेलतरोडी थाना क्षेत्र का है, जहां 20 वर्षीय युवती के साथ करीब दो साल तक धोखा हुआ.

आरोपी नरेश सुखलाल ढेरे की पहचान पीड़िता से दो साल पहले एमआईडीसी स्थित एक कैफे में हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. आरोपी युवती को कई बार अपने मनीष नगर स्थित घर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. दो साल तक चले इस रिश्ते के बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया. पीड़िता ने बेलतरोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया।