logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण


  • राम नवमी (26 मार्च) को होगा भव्य लोकार्पण समारोह।
  • पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा।
  • 11 हजार श्रद्धालु सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर रचेंगे विश्व रिकॉर्ड।
  • उज्जैन के 'महाकाल लोक' की तर्ज पर 314 करोड़ से संवर रहा है धाम

नागपुर/पांढुर्णा: विश्वभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र, चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान 'जामसांवली धाम' में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव एक ऐतिहासिक गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस स्वर्णिम अवसर पर 26 मार्च 2026 को रामनवमी के शुभ मुहूर्त पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 'हनुमान लोक' के प्रथम चरण का भव्य लोकार्पण करेंगे।

314 करोड़ की लागत से बन रहा भव्य कॉरिडोर

उज्जैन के 'महाकाल लोक' की तर्ज पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा 30 एकड़ परिसर में 314 करोड़ रुपये की लागत से छह चरणों में इस भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 35 करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें दो बड़े कॉरिडोर तैयार किए गए हैं, जहाँ हाई-टेक तकनीक के माध्यम से हनुमान जी के बाल स्वरूप, किष्किंधा कांड और सूर्यदेव से संबंधित पौराणिक कथाओं को जीवंत रूप में दर्शाया गया है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अमृतवाणी से गूंजेगा धाम

इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से होने वाली भव्य श्रीराम कथा है। जगद्गुरु जी 29 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को रामकथा का रसपान कराएंगे। उनकी विलक्षण स्मृति और शास्त्रशुद्ध ज्ञान इस आयोजन को सनातन गौरव का प्रतीक बनाएगा।

सुंदरकांड का विश्व रिकॉर्ड और भजनों की शाम

भक्ति की इस श्रृंखला में 31 मार्च (मंगलवार) को विश्वविख्यात श्री रसराज जी महाराज की उपस्थिति में 11 हजार श्रद्धालु एक साथ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। वहीं, 1 अप्रैल को सुप्रसिद्ध गायिका स्वाती मेहुल (भजन: 'राम आएंगे...') अपनी सुमधुर आवाज से 'भजन कॉन्सर्ट' में समां बांधेंगी।

प्रशासनिक तैयारियां और मुख्य समारोह

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर संस्थान और जिला प्रशासन ने भव्य वाटरप्रूफ पंडाल, कूलर और ठंडे पेयजल की उत्तम व्यवस्था की है। 2 अप्रैल (हनुमान जन्मोत्सव): रात 2 बजे श्रीमूर्ति का रुद्राभिषेक होगा और सुबह 4 बजे भव्य महाआरती संपन्न होगी। मंदिर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा और संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस ऐतिहासिक महापर्व में सहभागी होने का आवाहन किया है।