निवेशकों को बड़ी राहत! महाराष्ट्र सरकार लाएगी जप्त संपत्तियों की नीलामी के लिए नया कानून, छह महीने में होगा फैसला
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को उनका पैसा जल्द वापस दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में घोषणा की है कि पोंजी स्कीम या ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाली कंपनियों की जब्त संपत्तियों की नीलामी के लिए एक स्वतंत्र कानून बनाया जाएगा। इस नए कानून के तहत अदालतों को 6 महीने के भीतर नीलामी पर फैसला लेना अनिवार्य होगा।
admin
News Admin