logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मिट की शुरुआत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन; 29 राज्यों और यूटी के 1300 पुलिसकर्मी हुए शामिल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में रविवार को अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मिट 2026 का शुभारंभ हुआ। नागपुर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मिट 2026 की शुरुआत नागपुर में हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर पुलिस मुख्यालय के शिवाजी ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी शुरुआत की। 29 मार्च से शुरू हुई यह मिट तीन अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस मीट में 29 राज्यों और केंद्रशासित राज्यों के 1300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

इसी के साथ 400 से ज्यादा स्वान भी इसमें भाग ले रहे हैं। इस छह दिवसीय मीट में अधिकारियों के बीच कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस स्वान प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी, पुलिस फोटोग्राफी, एंटीक सबोतेज और साइंटिफिक एड्स तो इन्वेस्टिगेशन जैसे कार्यक्रम कंपटीशन का आयोजन होगा और सभी में उच्च स्थान हासिल करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। नागपुर में हो रहे इस आयोजन को मुख्यमंत्री फडणवीस ने महत्वपूर्ण बताया और कहा कि, इससे ने राज्यों के पुलिस में समन्वय बनेगा बल्कि काम करने में भी सहायता होगी।