पोद्दारेश्वर और राम नगर मंदिर से निकली भव्य यात्रा, सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रथ खींचकर की शुरुआत
नागपुर: उपराजधानी नागपुर में राम नवमी का उत्सव बेहद हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के प्राचीन पोद्दारेश्वर राम मंदिर और राम नगर स्थिति मंदिर से भव्य यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित गणमान्य नागरिकों ने रथ को खीचकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान हजारो की संख्या में राम भक्त भी मौजूद रहे।
नागपुर में रामनवमी का त्योहार किसी उत्सव से कम नहीं रहता है। राम नवमी की तैयारी कई दिनों से पहले से शुरू हो जाती है। और राम नवमी आते आते पूरा शहर भगवा रंग में रंग जाता है। इस बार भी शहर में वही स्थिति रही। शहर के अंदर सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। शहर के प्राचीन पोद्दारेश्वर राम मंदिर सहित राम नगर स्थित मंदिर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नीता ठाकरे, विधायक प्रवीण दटके, कृपाल तुमाने सहित हजारो की संख्या में नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री, गडकरी ने रथ को खींचकर इसकी शुरुआत की। वहीं रामनगर मंदिर से भी रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सबसे पहले मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री ने श्रीराम सहित माता सीता और लक्ष्मण का पूजन किया इसके बाद यात्रा की शुरुआत हुई।
admin
News Admin