logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भंडारा-गोंदिया सांसद प्रशांत पडोले की कार हुई दुर्घटना का शिकार, बाल-बाल बचे; जताई साजिश की आशंका


नागपुर/भंडारा: भंडारा-गोंदिया (Bhandara-Gondia) के सांसद प्रशांत पडोले (Prashant Padole) का वाहन सोमवार को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया, जब वह दिल्ली जाने के लिए भंडारा से नागपुर आ रहे थे। इस हादसे में पडोले बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके वाहन के सामने का हिस्सा पूरे तरह क्षतिग्रत हो गया। वहीं हादसे के बाद के तरफ पडोले ने वाहनों में किये जाने वाले सुरक्षा उपाय को और मजबूत करने की मांग की, साथ ही उनके साथ लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर साजिश की आशंका भी जताई।

दरअसल, देश का बजट सत्र शुरू हैं। सत्र में शामिल होने के लिए पडोले अपने निजी वाहन से तड़के भंडारा स्थित निवास से नागपुर के लिए निकले। जैसे ही वह नागपूर के करीब कापसी परिसर में हल्दीराम फैक्ट्री के पास पहुंची, सामने से जाते ट्रक या खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, वाहन के बाई ओर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रत हो गया। वहीं हादसे के समय कार में लगे एयरबैग भी नहीं खुले। गनीमत यह रही कि, हादसे में पटोले बाल-बाल बच गए। 

अपघात के बाद भी उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपना सफर जारी रखा। उन्होंने एक बाइक सवार की मदद से नागपुर शहर पहुंचकर प्राथमिक उपचार लिया। उपचार के बाद उन्होंने अपना आगे का दौरा रद्द नहीं किया और सीधे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हादसे के समय उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी और चालक की हालत भी स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से कुछ समय के लिए इलाके में हलचल मच गई थी। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।