"अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा
नागपुर: ढोंगी बाबा अशोक खरात और उसके कारनामो से राज्य की सामाजिक सहित राजनीतिक गलियारों में तूफ़ान आया हुआ है। एक तरफ जहां खरात से सबंध होने के कारण राज्य महिला आयोग रुपाली चखानकर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ राज्य के कई बड़े अधिकारी भी इसमें फंसते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा सनसनीखेज सनसनीखेज दावा किया है। वडेट्टीवार ने कहा कि, खरात के कई बड़े अधिकारीयों से घनिष्ठ संबंध थे, यही नहीं वह सभी अधिकारीयों को एक दूसरे की पत्नियों से संबंध बनाने की सलाह भी देता था। कांग्रेस ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए राज्य सरकार ने इसकी कड़ी जाँच करने की मांग की है।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आगे बताया कि अशोक खरात के मोबाइल में कई लोगों के नाम कोडवर्ड में सेव किए गए थे। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि वह कई लोगों के काले धन को सफेद करने का काम करता था, ऐसा संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि, इन बातों को नजरअंदाज किए बिना इस मामले में शामिल हर व्यक्ति की जांच होनी चाहिए, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया। केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिन 49 विधायकों के फोटो खरात के साथ पाए गए हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए, ऐसी उन्होंने ठोस मांग रखी।
इस मामले की एक और गंभीर बात यह सामने आई है कि कई सरकारी अधिकारी अपने परिवार के साथ खरात के पास जाते थे। कुछ मामलों में यह आरोप भी है कि पति खुद अपनी पत्नियों को खरात के पास भेजते थे। ऐसे लोगों को भी उतना ही दोषी माना जाना चाहिए और उनके खिलाफ अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत मामले दर्ज किए जाने चाहिए, ऐसी मांग वडेट्टीवार ने की। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
वडेट्टीवार ने एक और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि कई प्रभावशाली लोगों की पत्नियां खरात के ऑफिस में जाती थीं और उनके पति बाहर इंतजार करते थे। हालांकि, अंदर वास्तव में क्या होता था, इसके ठोस सबूत न होने के कारण उन्होंने इस पर ज्यादा टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल सामने आ रहे वीडियो चयनित (सेलेक्टेड) हैं। खरात के कार्यालय से जब्त किए गए पेनड्राइव में करीब 1000 वीडियो होने का दावा है, जिनमें से केवल 150 वीडियो ही अब तक सामने आए हैं।
महाराष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला मामला
इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह बेहद गंदा और महाराष्ट्र की छवि को धूमिल करने वाला मामला है। इसके बावजूद सरकार की ओर से संबंधित अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, ऐसा उन्होंने आरोप लगाया। इस मामले में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसी उन्होंने फिर से मांग की। इस बीच, इन आरोपों के चलते राज्य की राजनीति में बड़ा हंगामा मच गया है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
admin
News Admin