Amravati: कांग्रेस में कलह! दिलीप एडतकर ने पद से दिया इस्तीफा
अमरावती: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और धनगर समाज के विदर्भ के वरिष्ठ नेता दिलीप एडतकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला और वरिष्ठ नेत्री यशोमती ठाकुर को ईमेल के माध्यम से भेजा है।
बताया जा रहा है कि दिलीप एडतकर कांग्रेस में गुटबाजी और पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे। वे धनगर समाज के बड़े और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं और विदर्भ में कांग्रेस के मजबूत चेहरे के रूप में सक्रिय थे। उनके इस्तीफे से पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर धनगर समाज में कांग्रेस की पकड़ पर इसका असर पड़ सकता है।
admin
News Admin