logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

नक्सल मुक्त अभियान के अंतिम दिन गडचिरोली में बड़ी सफलता, 3 ACM रैंक कैडर समेत 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर


गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज बड़ी सफलता सामने आई है। 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 3 ACM रैंक के वरिष्ठ कैडर शामिल हैं। बाकी 6 अन्य नक्सली भी इस सरेंडर में शामिल रहे।

सरेंडर करने वाले इन सभी माओवादियों पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनमें से दो कुख्यात नक्सली अपने साथ एक ऑटोमैटिक AK-47 राइफल और एक कार्बाइन राइफल लेकर पहुंचे, जो सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अमित शाह की समयसीमा के दिन अहम सरेंडर

यह आत्मसमर्पण ऐसे दिन हुआ है, जब देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय की गई समयसीमा पूरी हो रही है। ऐसे में आज का यह घटनाक्रम रणनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों ही लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

सोमवार को लोकसभा में नक्सल समस्या पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है और अब यह अपने अंतिम चरण में है।

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

गडचिरोली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त और लगातार प्रयासों का यह नतीजा बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, साल 2025 से अब तक कुल 132 सशस्त्र माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

खुफिया जानकारी से बरामदगी

सरेंडर करने वाले माओवादियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर छत्तीसगढ़ में हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।