logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

मुझपर लगे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, बच्चू कडु बोले- बदनाम करने की साजिश; बिना नाम लिए सीएम फडणवीस पर हमला


अमरावती: अचलपुर विधायक प्रवीण तायड़े ने अपने चचेरे भाई अभिजीत तायड़े के साथ हुई दुर्घटना को साजिश बताते हुए प्रहार प्रमुख और पूर्व मंत्री बच्चू कडु पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। तायड़े का दावा है कि उनके पास इसके ठोस सबूत भी मौजूद हैं। वहीं, खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कडु ने कहा कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है और साथ ही बिना नाम लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा।

अमरावती में विधायक बच्चू कडू पर विधायक के भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चू कडू ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “साजिश रचना हमारा काम नहीं है, हम रक्तदान करने वाले लोग हैं, किसी का जीवन लेने वाले नहीं।”

कडू ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने और गिरफ्तार करने के लिए यह साजिश रची गई। उन्होंने कहा, “मैं किसानों को डेढ़ लाख रुपये प्रोत्साहन दिलाने के लिए आंदोलन करने वाला था, इसलिए मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।”

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर इस तरह हमारी आवाज दबाने का प्रयास किया गया, तो हम स्वयं गिरफ्तार हो जाएंगे। प्रभु रामचंद्र के राम मंदिर से गिरफ्तारी करेंगे।” कडू ने आगे दावा किया कि एक कार्यकर्ता से विधायक के आदेश पर फोन करके मोबाइल और रिकॉर्डिंग मांगी गई। “सत्ता तुम्हारी, एसपी तुम्हारा, फॉरेंसिक लैब तुम्हारी,” कहते हुए उन्होंने प्रशासन पर सवाल भी उठाए।

ऐसी घटना लोकतंत्र के लिए खतरनाक
वहीं इस घटना पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवनकुले ने कहा कि विधायक प्रवीण तायडे के भाई द्वारा बच्चू कडू के खिलाफ दर्ज शिकायत में सामने आई हत्या की साजिश लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। बावनकुले ने इसे राजनीति में लाचारी का प्रतीक बताते हुए कहा कि, "चुनाव जीतने या विधायक बनने के लिए किसी की जान लेना उचित नहीं है। उन्होंने प्रवीण तायडे और उनके परिवार को पूरा साथ देने का आश्वासन भी दिया।  

आगे की कार्रवाई पर टिकी सभी की नजरें
इस पूरे प्रकरण ने अमरावती की राजनीति में हलचल मचा दी है। पहले से ही विवादों में घिरे बच्चू कडू की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। तायडे द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में बच्चू कडू ने भी पलटवार किया है, लेकिन दोनों नेताओं के आरोपों में कितनी सच्चाई है और वायरल हुई ऑडियो क्लिप कितनी प्रमाणिक है, यह आने वाले कुछ दिनों में ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, केस दर्ज होने के बाद भी कडू के खिलाफ और कोई कार्रवाई होगी या बच्चू कडू क्या कदम उठाएंगे, इसे देखना बेहद अहम रहेगा।