logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनसे से गठबंधन के सवाल पर फडणवीस ने बोला,मुझे सबसे ज़्यादा मज़ा पत्रकारों की पतंगबाजी में आता है


नागपुर-राज्य में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा की ओर से किये जाने वाले राजनीतिक गठबंधनों की इन दिनों ख़ासी चर्चा है.एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ गठबंधन के बाद खुद मुख्यमंत्री है इसलिए आगामी चुनाव में इन दोनों पार्टियों का गठबंधन तो तय है लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की राजनीतिक मुलाकातें ऐसा प्रतीत कराती है की मनसे, भाजपा के गठबंधन का हिस्सा होंगी। देवेंद्र फडणवीस से नागपुर एयरपोर्ट पर मनसे द्वारा किये जाने वाले राजनीतिक गठबंधन के सवाल पर फडणवीस ने कुछ मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहां कि आज कल उन्हें सबसे ज्यादा मज़ा पत्रकारों द्वारा की जाने वाली पतंगबाजी में मज़ा आता है कोई अभी अपने मन से कोई भी तर्क लगाकर खबरें पेश कर रहा है.पत्रकार का सवाल था की "क्या मुंबई महानगर पालिका में मनसे और शिवसेना ( शिंदे ) एक साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा अपने दम पर"


भाजपा और ओरिजनल शिवसेना साथ लड़कर मुंबई में फ़हरायेगी भगवा 
फडणवीस ने कहां कि वह साफ तौर पर कह रहे है की मुंबई में होने वाले महानगर पालिका के चुनाव भाजपा और ओरिजनल शिवसेना यानि शिंदे सेना एक साथ चुनाव लड़ेगे और मुंबई महानगर पालिका में भगवा फहरायेंगे।

आख़िर चुनाव की बात सिर्फ मुंबई के लिए हर चुनाव के लिए कही 
सोमवार को मुंबई में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहर की मौजूदगी में फडणवीस द्वारा चुनाव के संबंध में लेकर कही गई बात को आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है की जिसमे उन्होंने कहां था की चुनाव को आखिरी चुनाव के तौर पर कार्यकर्ताओं को लड़ना होगा।इस पर फडणवीस ने कहां की उन्होंने यह बात सिर्फ मुंबई चुनाव के परिप्रेक्ष्य में नहीं कही बल्कि हर चुनाव के लिए कही है.कार्यकर्ता अगर हर चुनाव को अगर अपना अंतिम चुनाव मानकर काम करेगा तो उसमे उसे निश्चित ही जीत मिलेगी।