logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव तहसील में महामार्ग 44 पर हुआ भीषण हादसा, युवक का पैर टूटा, तीन अन्य घायल


यवतमाल:जिले के रालेगांव तहसील में नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर किन्ही फाटा के पास दो मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा वडकी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किन्ही फाटा के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिंपळापूर गांव के रहने वाले अक्षय वसंत उपाते  और मिथुन जाधव , अपनी बाइक से काम निपटाकर वडकी की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे किन्ही फाटा पर पेट्रोल भरवाने के लिए एक पंप पर रुके, तभी वडकी से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल  ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में अक्षय उपाते के पैर में गंभीर चोट आई, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। मिथुन जाधव को सिर और हाथ में हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य दो युवक  समीर इडासे   और संजीव इडासे भी हल्के रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वडकी पुलिस और राष्ट्रीय महामार्ग की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीण अस्पताल करंजी में भर्ती कराया गया है। वडकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।