logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पूर्व कृषि और वन मंत्री नानाभाऊ यंबडवार का यवतमाल में निधन


यवतमाल: महाराष्ट्र के पूर्व कृषि और वन मंत्री नाना यंबडवार का शनिवार को सुबह 9 बजे कोंघारा, पंढरकावड़ा में उम्र होने के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर राज्य के राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में शोक जताया जा रहा है।

नानाभाऊ ने अपने कार्यकाल के दौरान कृषि और वन विभाग में कई अहम फैसले लेकर किसानों और ग्रामीण विकास में अहम योगदान दिया। नानाभाऊ का अंतिम संस्कार आज, रविवार, 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कोंघारा में होगा। उनके निधन से एक अनुभवी सामाजिक नेता हमेशा के लिए दुनिया से चला गया।

इलाके में शोक

वह किसानों, जंगल बचाने, ग्रामीण इलाकों में रोजगार और विकास योजनाओं के मुद्दों पर हमेशा सक्रीय रहते थे। अपनी सादी जीवनशैली और जनता से सीधे संपर्क के कारण वह आम लोगों के बीच खास तौर पर प्रसिद्ध थे। उनके निधन की खबर मिलते ही कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने दुख जताया और कोंघारा इलाके में शोक फैल गया है।