logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 96 लाख की ठगी, 60 वर्षीय व्यक्ति से फर्जी पुलिस बनकर की लूट


यवतमाल: यवतमाल में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया। सारस्वत चौक क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने 60 वर्षीय व्यक्ति से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर करीब 96 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर अवधूतवाड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अवधूतवाड़ी थाना क्षेत्र के सारस्वत चौक में रहने वाले 60 वर्षीय गिरीश श्रीधर कलासपुरकर को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया। खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने गिरीश को धमकाया कि उनके नाम पर केनरा बैंक में फर्जी अकाउंट खोला गया है और उनके अकाउंट से पांच राज्यों में 250 करोड़ रुपये नक्सलियों को ट्रांसफर किए गए हैं। धमकियों से घबराकर गिरीश ने आरोपी को अपना एटीएम कार्ड की फोटो भेज दी। 

इसके बाद आरोपी लगातार हर दो घंटे में उन्हें डिजिटल अरेस्ट की धमकी देता रहा। डर के माहौल में पीड़ित ने विभिन्न खातों में 14 लाख, 8 लाख, 5 लाख, 2.5 लाख, 2.5 लाख और इस तरह की कई किश्तों में कुल 96 लाख 60 हजार 730 रुपये ट्रांसफर कर दिए।आरोपी ने उनसे खेती के लिए लोन लेने तक की सलाह दी, तभी गिरीश को शक हुआ कि उनके साथ बड़ी ठगी हो गई है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने और फिर अवधूतवाड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।