logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से युवक की मौत, अचानक ट्रेन चलने पर पैर फिसलने से बिगड़ा संतुलन


यवतमाल: जिले में एक भूमि विकास व्यवसायी की धामनगांव रेलवे स्टेशन पर सेवाग्राम एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने और ट्रेन के नीचे गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद रैलिटेशन में हड़कंप मच गया।  मृतक की पहचान यवतमाल शहर के शिवनेरी सोसाइटी निवासी निखिल दिलीप सराफ के रूप में हुई है।

मृतक अपने दोस्त मुकेश भुतड़ा के साथ बुधवार 26 मार्च को रात 12:40 आस -पास सेवाग्राम एक्सप्रेस से खरीदारी के लिए मुंबई जा रहा था। जब ट्रेन धामनगांव रेलवे स्टेशन पर चलना शुरू हुई, तो निखिल का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके प[ार ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही धामनगांव रेलवे पुलिस तत्काल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धामनगांव रेलवे अस्पताल भेज दिया। इस घटना की खबर यवतमाल शहर में फैल गई है, जिससे चारों ओर शोक की लहर है।