logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आयशर वाहन ने तीन लोगों को रौंदा: पिता की मौके पर मौत, बेटी और भतीजी गंभीर रूप से घायल


यवतमाल: जिले के पांढरकवड़ा तहसील के मारेगांव वन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार आयशर वाहन ने एक बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं।यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे घटंजी-पांढरकवड़ा मार्ग पर मारेगांव वन क्षेत्र में हुआ।

मृतक की पहचान रामदास जलपत धुर्वे के रूप में हुई है। घायल युवतियों में तृप्ती रामदास धुर्वे और भतीजी वैष्णवी विलास पेंदोर हैं।मिली जानकारी के अनुसार वैष्णवी का हाल ही में विवाह तय हुआ था और वह अपने चाचा रामदास के घर सायखेडा पारंपरिक ताटवाटी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। अगले दिन रामदास अपनी बेटी तृप्ती और भतीजी वैष्णवी को बाइक से कारेगाव छोड़ने जा रहे थे।इसी दौरान मारेगांव वन क्षेत्र के पास तेज रफ्तार एक अज्ञात आयशर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद आयशर वाहन मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं और रामदास धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तृप्ती और वैष्णवी को गंभीर हालत में पांढरकवड़ा उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें नागपुर रेफर किया गया।घटना के बाद मारोती गोदराजी धुर्वे ने पांढरकवड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आयशर वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच पांढरकवड़ा पुलिस कर रही है।