logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal : रालेगांव तहसील के वाढोणा बाजार स्वास्थ्य केंद्र में भीषण आग … ज़रूरी कागज़ात और दस्तावेज जलकर राख


यवतमाल:  जिले की रालेगांव तहसील के वाढोणा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में औषधि विभाग से जुड़े कई ज़रूरी कागज़ात और दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग लगते ही ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत फैल गई।सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया था।

लेकिन अब लापरवाही और रख-रखाव की कमी के चलते यह इमारत शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। आग इतनी तेज़ थी कि कपाटों में रखे सभी दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए।फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी ने जानबूझकर लगाई, इसकी जाँच पुलिस कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वडकी पुलिस स्टेशन की टीम और गाँव के लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में अग्निशमन दल भी मौके पर पहुँचा और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस घटना से स्वास्थ्य सेवाओं के कामकाज पर असर पड़ सकता है क्योंकि कई महत्वपूर्ण कागज़ात और रिकॉर्ड आग में जल गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।