logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: होटल में लगी भीषण आग, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू


यवतमाल: जिले के वणी शहर स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। अचानक लगी इस आग को देख इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

जिससे होटल के नीचे स्थित बैंक को आग से कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद आसपास के लोग भी राहत कार्य में जुट गए और दमकल कर्मियों का सहयोग किया। आग लगने के वक्त होटल में ज्यादा लोग नहीं थे, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका। हालांकि, संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। होटल प्रबंधन और प्रशासन मिलकर इस घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।