logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज


यवतमाल: जिले के मारेगांव शहर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी करने की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता के भाई ने मारेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मारेगांव शहर की रहने वाली है। 29 मार्च की सुबह जब उसका भाई सोकर उठा, तब उसने देखा कि उसकी बहन घर पर नहीं थी। इसके बाद उसने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली।

जब भाई ने अपने मौसी के बेटे से संपर्क किया और उससे लड़की के बारे में पूछताछ की, तो मौसेरे भाई ने लड़की के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद, मौसेरे भाई के मोबाइल पर किसी ने लड़की की शादी की तस्वीर भेजी। उसने तुरंत इस बात की जानकारी लड़की के भाई को दी। जब लड़की के भाई ने तस्वीर को देखा, तो उसे पता चला कि नाबालिग से विवाह करने वाला उनका ही एक परिजन है।

इसके बाद लड़की के भाई ने इस मामले में आरोपी कृष्णा हनुमंतु कोशेट्टीवार (22) पर बहन से जबरन शादी करने का इल्जाम लगाया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।