logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मंगी आष्टोना में दिखा धारीदार बाघ, किसानों में दहशत, वन विभाग की टीम कर रही तलाश


यवतमाल: रालेगांव तहसील के आष्टोना मंगी में एक धारीदार बाघ के देखे जाने से किसानों में भय का माहौल है। यहाँ एक किसान ने बाघ को देखा था। खेत में बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। वन विभाग बाघ की तलाश कर रहा है, लेकिन धारीदार बाघ वन विभाग के कैमरे में कैद नहीं हुआ है।

वन विभाग ने बताया कि मारेगांव वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आष्टोना मंगी के खेतों में मांगी निवासी किसान जयवंत खडसे के खेत में एक बाघ देखा गया। खेत में बाघ के पंजों के निशान मिले हैं और उसी दिशा में बाघ की तलाश जारी है।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगी आष्टोना शिवारा में डेरा डाल दिया है। वन विभाग किसानों और ड्रोन की मदद से चार अलग-अलग टीमों के माध्यम से बाघ की तलाश कर रहा है। इस बीच, वन क्षेत्र अधिकारी हटकर ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है।