logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल के वणी में आदिवासी समाज का भव्य आरक्षण बचाव मोर्चा


यवतमाल: महाराष्ट्र में इन दिनों बंजारा और धनगर समाज को हैदराबाद गजेट के अनुसार आदिवासी प्रवर्ग में शामिल करने का मुद्दा ज्वलंत बना हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में वणी में आदिवासी कृती समिति के बैनर तले एक विशाल आदिवासी आरक्षण बचाव मोर्चा निकाला गया।

इस मोर्चे में वणी, झरी और मारेगाव तहसीलों के हजारों आदिवासी बंधू, महिलाएं, पुरुष व बच्चे पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सहभागी हुए। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और संस्कृती की झलकियों के साथ आदिवासी समाज ने अपनी एकजुटता का भव्य प्रदर्शन किया।

“आदिवासी आरक्षण में किसी भी समाज की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह हक हम छीनकर ही रहेंगे” जैसी गगनभेदी घोषणाओं से पूरा शहर  गूंज उठा। शिवाजी चौक से प्रारंभ होकर यह विशाल मोर्चा आंबेडकर चौक से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्स्फूर्त सहभाग लेकर आंदोलनको अधिक बल मिला।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के नेताओं ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि  “हमारे आरक्षण पर किसी भी तरह का आघात सहन नहीं किया जाएगा।” मोर्चे के समारोप पर आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मागों का निवेदन उपविभागीय अधिकारी हिंगोली को सौंपा।