logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा


यवतमाल: उमरखेड़ तहसील के मुलावा फाटा–इनापूर–सावरगाव रोड पर एक भयानक सड़क हादसे से पूरा इलाका दहल गया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे वैभव ढगे की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि मृतक का सिर घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर सुशी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के रेलवे कैंप तक डीजल टैंकर में फंसा रहा। इस घटना ने हादसे की तीव्रता को रोंगटे खड़े करने वाला बना दिया।

रेलवे कैंप के मैनेजर उपेंद्र ने अकोला–गायगांव से डीजल लाए टैंकर के पिछले हिस्से में मानव सिर फंसा होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में मुलावा फाटा–इनापूर–सावरगाव रोड पर खंडाला क्षेत्र में मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हुई, यह साफ हो गया।

खंडाला पुलिस स्टेशन के थानेदार से संपर्क कर रिश्तेदारों की मदद से मृतक की पहचान कर ली गई। पंचनामा के लिए मृतक का सिर एम्बुलेंस से ग्रामीण अस्पताल, पुसद भेज दिया गया है। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और आगे की जांच खंडाला पुलिस कर रही है।