logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: विधायक मांगुळकर के निवास का घेराव का किया प्रयास, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की


यवतमाल: हर्षवर्धन सपकाल के बयान के बाद राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी सहित महायुति के नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। इसी बीच यवतमाल में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक बाळासाहेब मांगुळकर के घर का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान सपकाल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।

हर्षवर्धन सपकाल के बयान के बाद राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी सहित महायुति के नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं और बयान को लेकर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राज्य भर में सपकाल के बयान के विरोध में भाजपा द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।

इसी क्रम में यवतमाल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक बाळासाहेब मांगुळकर के निवास का घेराव करने का प्रयास किया और जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सपकाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विरोध स्वरूप उनके बैनर पर चप्पल-जूते मारकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस को धक्का देते हुए विधायक के घर में प्रवेश करने की कोशिश भी की। स्थिति तनावपूर्ण होते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारियों को रोका और हालात को नियंत्रण में लिया।