logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ट्रैक्टर की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; कोपरा (बु) के पास हुआ हादसा


यवतमाल: उमरखेड-ब्राह्मणगांव हिमायतनगर मार्ग पर कोपरा (बु) के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोपरा (बु) निवासी विजय प्रल्हाद वाठोरे (35) अपनी मोटरसाइकिल (MH 29 BA 8485) से जा रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर आ रहे ट्रैक्टर (MH 29 CJ 7904) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

हादसे की जानकारी कोपरा के पुलिस पाटिल सुनील देवसरकर ने उमरखेड पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। उमरखेड पुलिस स्टेशन के थानेदार शंकर पांचाल के मार्गदर्शन में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।