logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वैभव नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा; एक महिला गिरफ्तार, पीड़ित युवती को छुड़ाया


यवतमाल: यवतमाल शहर के वैभव नगर क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच संचालित एक देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने शनिवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में देह व्यापार चलाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस अनैतिक धंधे में फंसी एक पीड़ित युवती को सुरक्षित मुक्त कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लोहारा पुलिस थाना क्षेत्र के वैभव नगर परिसर में पिछले कुछ दिनों से अवैध देह व्यापार संचालित होने की गोपनीय सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी डॉ. तेजस सारडा के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई।

शनिवार दोपहर अवधूतवाड़ी और लोहारा पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने संबंधित स्थान पर अचानक छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन कर रही महिला को रंगेहाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से एक पीड़ित युवती को मुक्त कर उसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई अवधूतवाड़ी पुलिस निरीक्षक नंदकुमार काले और लोहारा थाना प्रभारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में की गई। रिहायशी इलाके में इस तरह का अनैतिक व्यवसाय सामने आने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह रैकेट कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।