logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: आर्णी में एमडी ड्रग्स सहित 30 किलो पाउडर जब्त, स्थानीय अपराध शाखा और आर्णी पुलिस की कार्रवाई


यवतमाल: आर्णी तहसील के सुकली के पास नायरा पेट्रोल पंप के पास के ढाबे पर स्थानीय अपराध शाखा व आर्णी पुलिस ने एमडी ड्रग्स सहित 30 किलो पाउडर जब्त किया।

स्थानीय अपराध शाखा को नागपुर-तुलजापुर महामार्ग पर एक ढाबे पर ड्रग्स की बिक्री हो रही है, ऐसी गोपनीय सूचना मिली। उसी सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा व आर्णी पुलिस ने शाम चार बजे के आसपास जाल बिछाकर 25 से 30 किलो एमडी ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहे लगभग डेढ़ बोरे पाउडर व 50 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किए। 

इस बीच पुलिस ने ड्रग्स तस्कर ढाबा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल पर एमडी ड्रग्स की जांच के लिए यवतमाल के फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। रात दस से ग्यारह बजे तक पाउडर की जांच जारी रही। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा की टीम के साथ आर्णी पुलिस ने की।

बड़ा नेटवर्क सामने आने की संभावना

एमडी ड्रग्स सहित 25 से 30 किलो पाउडर मिलना जिले में पहली बार सामने आया है। यह नेटवर्क पड़ोसी राज्य से होने की बात कही जा रही है, जिससे तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।