logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: महावितरण की 'गुंडागर्दी'! चेकिंग के नाम पर मीटरों में तोड़फोड़ और जबरन वसूली


यवतमाल: यवतमाल शहर के व्यापारियों और दुकानदारों में इन दिनों महावितरण के कुछ कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि अमरावती गाइडलाइन का हवाला देकर 'वाघेला' नामक कर्मचारी और उनकी टीम दुकानों में घुसकर बिजली मीटरों के साथ छेड़छाड़ कर रही है और उपभोक्ताओं पर जबरन बिजली चोरी का इल्जाम लगाकर लाखों रुपये का जुर्माना ठोक रही है।

दुकानदारों का आरोप है कि महावितरण के कर्मचारी बिना किसी आधिकारिक टेस्टिंग मशीन के बिना मीटर चेक करने का दावा करते हैं। जो मीटर आसानी से नहीं खुलते, उन्हें छेनी और हथौड़े से जबरन तोड़ा जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि मीटर की ओरिजिनल सील खुद कर्मचारियों द्वारा तोड़ी जाती है और बाद में उपभोक्ता पर ही 'सील टूटने' या 'मीटर में छेडछाड होने का आरोप लगाकर धारा 135 के तहत जेल भेजने की धमकी दी जाती है।

नियमों को ताक पर रखकर वसूली का खेल शुरु

नियामो के अनुसार, यदि किसी मीटर पर संदेह है, तो उसे लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जाना चाहिए या मौके पर मानक उपकरणों से उसकी रीडिंग की जांच होनी चाहिए। लेकिन बिना किसी तकनीकी रिपोर्ट के सीधे 'बिजली चोरी' का ठप्पा लगाया जा रहा है।

विरोध करने पर कोर्ट-कचहरी और भारी जुर्माने का डर दिखाकर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है जब महावितरण खुद मीटर नहीं बनाती और दूसरी कंपनियों से खरीदती है, तो बिना कंपनी की अधिकृत टेस्ट रिपोर्ट के कर्मचारी यह कैसे तय कर सकते हैं कि मीटर में गड़बड़ी है? क्या मीटर तोड़ना ही इनकी चेकिंग का एकमात्र तरीका है

दुकानदारो में दहशत का माहौल

कर्मचारी वाघेला और उनकी टीम का यह कहना कि "हमें किसी को सूचना देने की जरूरत नहीं, यह हमारा अधिकार है किसी भी जांच की एक निश्चित प्रक्रिया होती है जिसमें पारदर्शिता अनिवार्य है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने मांग की है कि ऐसे मनमानी करने वाले कर्मचारियों पर तत्काल उच्च स्तरीय जांच बैठाई जाए और उपभोक्ताओं को न्याय दिलाया जाए।