logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत


अकोला: गुप्तचर विभाग (आईबी) अधिकारी होने का दावा करते हुए सीधे अकोला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। साइबर विभाग में जाकर एक मोबाइल नंबर की जांच करने का प्रयास करने वाले इस व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों का पुलिस की सतर्कता से खुलासा हुआ। उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे लिया गया। कोर्ट में पेशी पर लाए जाने पर उसे 3 फरवरी तक पुलिस कस्टडी की सजा सुनाई गई है।

आरोपी विश्वरत विश्वनाथ पाटील उम्र 40 वर्ष, निवासी गुजरपुरा, ग्राम चहाडी, तहसील चोपडा, जिला जलगांव ने खुद को आईबी अधिकारी बताते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर कक्ष में आने का दावा किया। साइबर विभाग में पूछताछ के दौरान वहां के एपीआई तायडे ने उससे आधिकारिक पहचान पत्र मांगा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इससे संदेह गहराने पर उसे अपर पुलिस अधीक्षक बी चंद्रकांत रेड्डी के कक्ष में ले जाया गया। वहां गहन पूछताछ पर उसका भांडा फूट गया। पाया गया कि वो कोई आईबी अधिकारी नहीं बल्कि फर्जी है। सहायक पुलिस निरीक्षक मनीषा तायडे ने खदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

इसके अनुसार भारतीय न्याय संहिता की धारा 202 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक मनोज केदारे और अधीनस्थ अधिकारी कर रहे हैं।