logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: भटकुली-दरियापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में चार की मौत, एक गंभीर


अमरावती: भटकुली-दरियापुर रोड पर सैत गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सैत स्थित मानकर ढाबा के सामने तेज रफ्तार आई-10 और होंडा सिटी कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भटकुली पुलिस ने चारों की एक्सीडेंटल मौत की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार अमरावती पासिंग की थी, जबकि दूसरी कार भटकुली की ओर से आ रही थी। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। दुर्घटना में दोनों कारों में सवार कुल चार लोगों की जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही भटकुली थानेदार राजुरा जुलवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल जिला सामान्य अस्पताल (डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया। डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है। मुकुंद काले (50), निवासी यशोदानगर, अमरावती, जुनैद खान, गोपाल राजपुरोहित (28), निवासी भटकुली, प्रेम बिश्नोई, निवासी जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई।

बताया गया कि मुकुंद काले और जुनैद खान एक ही कार में सवार थे, जिसमें जुनैद वाहन चला रहा था। मुकुंद काले साईं नगर क्षेत्र में “कृष्णा अर्पण” नाम से गैरेज संचालित करते थे। वहीं दूसरी कार में सवार प्रेम बिश्नोई और गोपाल राजपुरोहित भटकुली में बीकानेर की एक मिठाई दुकान पर कारीगर के रूप में कार्यरत थे।

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में उमड़ी भीड़


हादसे के बाद चारों शवों को जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां मृतकों के परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल गमगीन हो गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।