logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: बुलढाणा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, मेडिकल कॉलेज के निर्माण स्थल पर 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी


बुलढाणा: बुलढाणा जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुलढाणा के हतेड़ी शिवार स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास एक मजदुर ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिन्दगी कर उससे लेकर भाग रहा था, हालांकि की कुछ ही घंटो में पुलिस ने आरोपी को मलकापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 

यह प्रोजेक्ट सैम इंडिया कंपनी के पास है, जहां बड़ी संख्या में अलग अलग क्षेत्रों से  मजदूर काम कर रहे हैं। 28 जनवरी की दोपहर इलाके में अकेली मौजूद बच्ची को झारखंड के पलामू निवासी 25 वर्षीय आरोपी संतोष बृजपाल भोइया बहला-फुसलाकर पास की झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और जिससे उससे भारी रक्तस्राव हुआ। 

वारदात के बाद आरोपी बच्ची को सीधे मलकापुर रेलवे स्टेशन की ओर भाग गया। शाम को बच्ची के लापता होने की शिकायत मिलते ही बुलढाणा ग्रामीण पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और मासूम बच्ची को देर रात मलकापुर रेलवे स्टेशन में मिले। 

पुलिस ने बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे आगे की इलाज के लिए अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मानवता को  शर्मसार करने वाली इस घटना से स्थानीय नागरिको में रोष है।