logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा


अमरावती: अमरावती शहर में अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश माननीय पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने दिए हैं। इसके तहत आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को अमरावती शहर की अपराध शाखा की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो धारदार लोहे की तलवारों के साथ दहशत फैलाने वाले रिकॉर्ड अपराधी को दबोच लिया।

गुन्हा शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में पेट्रोलिंग कर रही टीम को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि कपीलवास्तु नगर इलाके में एक शख्स हाथ में दो लोहे की धारदार तलवारें लेकर नागरिकों को डर दिखा रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

दबोचे गए शख्स का नाम प्रफुल सागर वानखड़े (वय 21, निवासी कपीलवास्तु नगर, अमरावती) बताया गया है। उसके कब्जे से दो धारदार लोहे की तलवारें जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 3,000 रुपये बताई गई है।