logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कैफे में विवाद के बाद आगजनी, कैफे पूरी तरह जलकर खाक, इलाके में तनाव


नागपुर: नंदनवन थाना क्षेत्र में देर रात कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मध्यरात्रि कैफे में चल रही पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद असामाजिक तत्वों ने कैफे में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में पूरा कैफे जलकर खाक हो गया, वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

कैफे में युवक-युवतियां देर रात पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के बाद एक गुट ने कैफे में आग लगा दी, जिससे कैफे पूरी तरह जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना मिलते ही नंदनवन पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

इस मामले में फरियादी ऋषिकेश राजेश वाघमारे (उम्र 26 वर्ष), निवासी प्लॉट नंबर 552, गौतम वाचनालय के पास, सिरसपेठ, रेशीमबाग, नागपुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों में फैज़ल शेख (उम्र 21 वर्ष), निवासी महिंद्रा नागा, गली नंबर 5, राणी दुर्गावती चौक, नागपुर सहित उसके 7 से 8 अन्य साथी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना की तारीख, समय और स्थान के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी है और आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।