logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Saoner: तीन नाबालिग लड़कों ने एक नाबालिग लड़की का बार-बार किया शारीरिक शोषण, सावनेर के सरोदी टोला की घटना


नागपुर: सावनेर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तेलगाव कामठी के पास सरोदी टोला में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ उसके ही दूर के तीन नाबालिग रिश्तेदारों द्वारा बार-बार बलात्कार करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता लड़की और आरोपी एक ही गांव के निवासी व दूर के रिश्तेदार हैं। इन तीन नाबालिग लड़कों ने नाबालिग पीड़िता के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उन्होंने उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसका बार-बार शोषण किया।

पीड़िता द्वारा सावनेर पुलिस को घटना की जानकारी देने पर सावनेर पुलिस ने अपराध पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ग्रामीण नागपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के मार्गदर्शन में और सावनेर पुलिस स्टेशन प्रभारी उमेश पाटील के नेतृत्व में जांच जारी है। तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर सावनेर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने उन्हें नागपुर के बाल सुधारगृह भेजने का आदेश दिया।