logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप


अमरावती: अमरावती शहर के पास वलगाव के खेत में हुई मारपीट में छोटेलाल हरतो की मौत का मामला सामने आया। शुक्रवार को खेत में काम करने के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गंभीर पिटाई की, जिसके चलते उनकी जान चली गई।  

मारपीट के बाद गंभीर हालत में छोटेलाल हरतो ने वलगाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद उन्हें वलगाव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चेकअप के लिए ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उनकी गंभीर हालत होने के बावजूद जिला सामान्य अस्पताल में रेफर न करते हुए उन्हें घर जाने को कह दिया, ऐसा आरोप रिश्तेदारों ने लगाया है।

घर लौटने के बाद महज एक से डेढ़ घंटे में छोटेलाल हरतो की मौत हो गई। खास बात यह है कि स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद उसका इस्तेमाल नहीं किया गया, ऐसा ग्रामीणों का आरोप है। डॉक्टरों की लापरवाही से ही मौत हुई, यह आरोप लगते हुए गुस्सा किया जा रहा है।

इस मामले में हमलावर अज्ञात आरोपियों और लापरवाही बरतने वाले दोषी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई हो, ऐसी मांग ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने की है। हत्या का केस दर्ज हो, वरना शव लेने से इनकार करेंगे, ऐसा संकेत भी ग्रामीणों ने दिया है। मामले से इलाके में भारी गुस्से का माहौल है।