logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: बोरगांव मांजू–मुर्तिजापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा; दो की मौके पर मौत, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर


अकोला: अकोला जिले के बोरगांव मांजू–मुर्तिजापुर रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक परिवार नासिक से अपने गृह गांव पार्थवाड़ा (मध्य प्रदेश, इंदौर के पास स्थित) जा रहा था। इसी दौरान आज सुबह अकोला जिले के बोरगांव मांजू के पास उनकी गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस एक्सीडेंट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों और मृतकों को अकोला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का फिलहाल इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।