logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

ऑपरेशन शक्ति के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई; देह व्यापार के अड्डे पर छापा, होटल से 3 पीड़ित महिलाएं मुक्त


नागपुर: नागपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नागपुर शहर पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति के तहत देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे अनैतिक धंधे का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई नागपुर शहर पुलिस की अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा की गई। एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वानाडोंगरी स्थित ओयो के होटल एम.एच.40 में पुलिस को लंबे समय से अवैध देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 3  होटल पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी पीड़ित महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवा रहे थे। मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया, जिनमें दो महिलाएं पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं, जबकि एक महिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल नीलकंठ सोनवणे,  निवासी अमरावती जिले के चांदूर रेलवे तहसील के भीम नगर इलाके के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपियों में योगेश ठाकरे, हर्षल ठाकरे और संतोष बीसेन शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 41 हजार 330 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। जब्त सामग्री में दो मोबाइल फोन, नकद रकम, एक हुंडई i-20 कार, होटल का रजिस्टर और संदिग्ध वस्तुएं शामिल  शामिल है।

एमआईडीसी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। नागपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शक्ति के तहत आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात पुलिस ने कही है। फिलहाल पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच कर उन्हें आरोपी सहित आगे की कार्रवाई के लिए एमआईडीसी पुलिस के हवाले किया गया है।