logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मारेगांव तहसील में भारी बारिश और ओलावृष्टि से खरीफ फसलों को नुकसान, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खेतों में जाकर लिया जायजा


यवतमाल: मारेगांव तहसीलो में लगातार हो रही बारिश ने हालात ख़राब कर दिए हैं, जिसका किसानों की खरीफ फसल पर गहरा असर पड़ा है। खेतों में पानी भर जाने से सोयाबीन और अरहर जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है और किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इससे किसान हताश और चिंतित हैं।

इस पृष्ठभूमि में, शिवसेना (शिंदे गुट) ने किसानों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया। पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे मुंबई दशहरा सभा में शामिल होने के बजाय, स्थानीय स्तर पर भारी बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लें और तुरंत जानकारी भेजें।

इस आदेश के अनुसार, मारेगांव तहसील के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया और किसानों के खेतों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसील प्रमुख विशाल किन्हेकर मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिवसेना पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और उन्हें तत्काल सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।