logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज


यवतमाल: दिग्रस में शादी का झांसा देकर युवती पर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप सामने आया है। इस मामले में दिग्रस पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 24 अक्टूबर को महिला शिकायतकर्ता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोप है कि आरोपियों ने युवती को शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला। इस मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय शेख समीर शेख नूर, 55 वर्षीय नूर मोहम्मद शेख रुस्तम, और 30 वर्षीय शेख बिलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों ने शादी का झांसा देकर युवती पर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला।

फिलहाल, दिग्रस पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक वैजनाथ मुंडे कर रहे हैं। यह जांच यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धेश्वर भोरे के मार्गदर्शन में की जा रही है।