logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भांडेवाड़ी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, चाकूबाजी और ईंट से हमला; कई घायल, पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर शहर के भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र के चांदमारी माता नगर परिसर में घर की खिड़की से झांकने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में चाकूबाजी, ईंट और डंडे से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज की है।

मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर की रात चांदमारी माता नगर में एक घर के सामने विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि घर में झांकने की बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल करने का आरोप है। घायल को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, इसी विवाद से जुड़े दूसरे मामले में आरोप लगाया गया है कि एक महिला अपनी बेटी को ट्यूशन से घर लेकर लौट रही थी, तभी घर की खिड़की से झांकने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। शिकायत के अनुसार, चाकू से पेट और हाथ पर वार किए गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति के सिर पर डंडे से हमला किया गया। घायलों का मेयो अस्पताल में उपचार किया गया।

इस मामले में भांडेवाड़ी पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मारपीट और ईंट से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, दोनों गुटों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। एक मामले में मोहम्मद फिरोज मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच जारी है।