logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: कोटा रेलवे स्टेशन से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में तलाशी ली गई। कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महज 15 मिनट के भीतर ट्रेन की तलाशी लेकर संदिग्धों को पकड़ लिया।

जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल भागने की थी योजना

जांच एजेंसियों के अनुसार, फायरिंग के बाद संदिग्ध मुंबई से फरार हो गए थे। वे ट्रेन से जयपुर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद बस के जरिए दिल्ली पहुंचकर नेपाल भागने की योजना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने उनकी इस कथित योजना को लेकर आगे की जांच जारी रखी है।

एक नाबालिग, दूसरा बिहार और तीसरा हरियाणा का निवासी

पकड़े गए संदिग्धों में एक नाबालिग है। दूसरे की पहचान 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के रूप में बताई गई है, जो बिहार के बेगूसराय का मूल निवासी है और मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता है। वह रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता है। तीसरा संदिग्ध रेहान हरियाणा के सोनीपत का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों में से दो के फायरिंग की वारदात में शामिल होने की आशंका है। उनकी भूमिका की पुष्टि पूछताछ और जांच के बाद ही हो सकेगी।

हमले से पहले टाइगर की गतिविधियों पर रखी गई थी नजर

जांच एजेंसियों को संदेह है कि हमले से पहले अभिनेता की गतिविधियों की रेकी की गई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों को पता था कि टाइगर श्रॉफ रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं। आरोप है कि इसी जानकारी के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और कार में बैठकर निकलते समय गोलीबारी की गई।

टाइगर के बाएं हाथ में आई चोट

वारदात के बाद हमलावरों ने कथित तौर पर SV रोड से विले पार्ले और अंधेरी की ओर भागने का रास्ता अपनाया। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास मोटरसाइकिल छोड़ दी और ट्रेन से आगे निकलने की कोशिश की। फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। उनके ड्राइवर को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

शिंदे ने की टाइगर श्रॉफ से मुलाकात

घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार रात टाइगर श्रॉफ से उनके घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने अभिनेता और उनकी मां आयशा श्रॉफ को सरकार की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया। शिंदे ने कहा कि टाइगर का किसी से कोई विवाद नहीं था, इसके बावजूद उन पर हमला किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक हस्तियों को धमकाने या उन पर हमला करने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लॉरेंस गैंग के कनेक्शन की जांच

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित की भूमिका और कथित कॉन्ट्रैक्ट की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, ताकि फायरिंग की साजिश, हमले के पीछे की वजह और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।