logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर के मशहूर बिर्याणी सेंटरो पर FDA का छापा; तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित!


चंद्रपुर: गंदे किचन, जंग लगे फ्रिज और शाकाहारी-मांसाहारी भोजन बनाने के लिए एक ही तंदूर का इस्तेमाल करने वाले चंद्रपुर जिले के होटल और नाश्ता सेंटर संचालकों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस सप्ताह चंद्रपुर शहर और भद्रावती तहसील के चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

अप्रैल 2024 से अब तक जिले के कुल 15 प्रतिष्ठानों पर इस तरह की निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। FDA की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अचानक किए गए निरीक्षण में कई चौंकाने वाली और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक खामियां सामने आईं।

जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है, उनमें सुल्तान इफहाम बिरयानी सेंटर, तुकुम, चंद्रपुर, मौचक फैमिली रेस्टोरेंट, आजाद गार्डन के सामने, चंद्रपुर, विर्य वाइल्डलाइफ टूर्स एलएलपी (रिसॉर्ट), भामडेेली, तहसील भद्रावती और श्रीहरि नाश्ता सेंटर, मूल रोड, चंद्रपुर शामिल हैं। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त प्रवीण उमप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुणाल मुळे, उमेश कापगते और प्रणय कांबले की टीम ने की।

जांच में मिलीं गंभीर खामियां

एक ही तंदूर और गंदगी का आलम : शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन तैयार करने के लिए एक ही तंदूर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने का खतरा था। इसके अलावा रसोईघर की फर्श पर खाद्य कचरा और दीवारों व चिमनी पर तेल की चिकनी परतें जमा मिलीं। जंग लगे फ्रिज और गंदे बर्तन : खाद्य पदार्थों को रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फ्रिज जंग लगे हुए थे। खाना बनाने और बर्तन धोने की जगह भी अलग-अलग नहीं थी। बर्तनों को संक्रमणमुक्त करने की व्यवस्था भी नहीं थी। नियमों की अनदेखी : कर्मचारी एप्रन और हेडगियर पहने बिना काम कर रहे थे। प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, कीट नियंत्रण से संबंधित दस्तावेज और पैकेजिंग के लिए जरूरी फूड ग्रेड प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे।

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन मिलना उनका अधिकार है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य कारोबारियों को कानून के नियमों का पालन करते हुए ही व्यवसाय करना चाहिए। अन्यथा मिलावट या गंदगी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है तो नागरिक खाद्य एवं औषधि प्रशासन से शिकायत करें। ऐसी जानकारी प्रवीण उमप, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन,चंद्रपुर ने दी है

कहां करें शिकायत?

नागरिकों को यदि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर कोई संदेह है तो वे टोल फ्री नंबर 18002222365 या वेबसाइट complaints.mahafda.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करते समय अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और संबंधित प्रतिष्ठान का पूरा पता देना आवश्यक है। प्रशासन ने नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।