logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर: रिहायशी इलाके के नाले में मिला 6 माह के भ्रूण का शव, पास पड़ा मिला लाल बैग; मचा हड़कंप


नागपुर: शहर के पांचपावली थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। विंकर कॉलोनी के रिहायशी इलाके में बुधवार दोपहर नाले में करीब 6 माह के भ्रूण का शव मिलने से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर शव के पास एक लाल रंग का बैग भी मिला है, जिसने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर स्थानीय नागरिकों की नजर नाले में पड़े भ्रूण के शव पर पड़ी। बताया जा रहा है कि उस समय आवारा कुत्ते शव को नोच रहे थे। यह दृश्य देखकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। नागरिकों ने तुरंत पांचपावली पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लाल बैग बना जांच का अहम सुराग

इस पूरे मामले में भ्रूण के शव के पास मिला लाल रंग का बैग पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई अज्ञात व्यक्ति भ्रूण को बैग में रखकर यहां लाया और नाले में फेंककर फरार हो गया। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण किसका है और उसे नाले तक कौन लेकर आया। इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय नागरिकों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

रिहायशी इलाके में इस तरह भ्रूण का शव मिलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इस घटना के पीछे कौन है? लाल बैग किसका है और भ्रूण को यहां किसने फेंका? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।