नागपुर के सराफा व्यापारियों से लॉरेंस गैंग ने मांगी रंगदारी! गृहमंत्री भोयर बोले- मामले की जाँच जारी
नागपुर: उपराजधानी नागपुर के सराफा व्यापारियों को लॉरेंस गैंग द्वारा धमकी देने और रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी के बाद सराफा व्यापारियों में हड़कम मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ा दी है, वहीं दूसरी तरफ तहसील पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर गृह राज्यमंत्री पंकज भोयर ने कहा कि, मामले की गंभीरता से जाँच शुरू है, जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। इसी के साथ भोयर ने लॉरेंस का नाम लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी देने की संभावना भी जताई।
पंकज भोयर ने कहा, "नागपुर शहर के 8 से 10 सराफा व्यापारियों को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे पत्र मिले हैं। इन पत्रों के जरिए व्यापारियों से तत्काल 10 लाख रुपये देने की मांग की गई है। मामले में तहसील पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है।"
पंकज भोयर ने कहा कि, "कई बार कुछ लोग अपने निजी काम निकालने के लिए इस तरह के गैंग के नाम का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।" उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल, धमकी पाने वाले सभी व्यापारियों से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की गहन जांच की जा रही है।
admin
News Admin