logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में मसाले की फैक्ट्री में FDA का छापा, 95 हजार का मटन मसाला जब्त


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: खुले और बिना पैकिंग वाले मसालों में कृत्रिम रंग, जहरीले रसायन और लकड़ी का बुरादा जैसी हानिकारक मिलावट के मामले सामने आने के बाद अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने राज्यभर में खुले मसालों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। अब मसालों की पैकिंग और सीलबंद करने की प्रक्रिया उत्पादन स्थल पर ही करना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

इसी अभियान के तहत चंद्रपुर जिले में FDA की टीम ने नागभीड़ तहसील के तळोधी (बालापुर) स्थित अथर्व फूड प्रोडक्ट्स पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान वहां तैयार मटन मसाले पर लेबल संबंधी खामियां पाई गईं। साथ ही मसाले की गुणवत्ता भी घटिया होने का संदेह जताया गया। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 123 किलो मटन मसाला जब्त किया, जिसकी कीमत 95 हजार 15 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई अन्न व औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त प्रवीण उमप के मार्गदर्शन में अन्न सुरक्षा अधिकारी मेघा फाळके और प्रणय कांबळे की टीम ने की।

प्रयोगशाला में भेजे गए मसालों के 14 नमूने

मटन मसाले के अलावा संबंधित प्रतिष्ठान से विभिन्न मसालों के कुल 14 नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इन नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ और सख्त कानूनी एवं आपराधिक कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई : उमप

अन्न व औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त प्रवीण उमप ने कहा कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खुले मसालों की बिक्री से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले उत्पादकों और विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

तळोधी (बालापुर) से जब्त किए गए मटन मसाले और जांच के लिए लिए गए 14 नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में मसाला उत्पादकों, वितरकों और विक्रेताओं की जांच का अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध या मिलावटी मसालों की बिक्री पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।