Amravati: नवजात बच्चों की तस्करी का बड़ा खुलासा! महिला चिकित्सक फरार, नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार
अमरावती: अमरावती के राजापेठ इलाके में स्थित डॉ. वैशाली भोजने के अस्पताल में बच्चों की तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले का खुलासा शिवसेना ठाकरे गुट की युवती जिला प्रमुख कोमल बद्रे और वर्षा भोयर ने किया।
इस मामले में पुलिस ने वैशाली भोजने और एक नाबालिग लड़की के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पुलिस को शक था कि अस्पताल में नवजात बच्चों की तस्करी की जा रही है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस केस में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है।
फिलहाल, वैशाली भोजने और उसका पति अस्पताल छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम रवाना की है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि इसमें और कौन-कौन शामिल है तथा नवजात बच्चों की तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है।
admin
News Admin