logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Washim

Washim: समृद्धि महामार्ग पर दहशत! 8 से 10 वाहनों पर अज्ञात लोगों ने की पत्थरबाजी, एक घंटे तक ठप रहा यातायात


  • वाशिम जिले में वनोजा टोल प्लाजा के पास वारदात, अचानक हुई पत्थरबाजी से वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी; मंगरुलपीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात कराया सुचारू

वाशिम: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर वाहनों पर पत्थरबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। वाशिम जिले में वनोजा गांव के पास टोल प्लाजा क्रमांक 208 से कारंजा की दिशा में करीब दो किलोमीटर आगे अज्ञात लोगों ने 8 से 10 वाहनों को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की। अचानक हुई इस घटना से वाहन चालकों में दहशत फैल गई। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क पर ही रोक दिए, जिसके चलते महामार्ग पर यातायात करीब आधे से एक घंटे तक बाधित रहा।

अचानक पत्थरबाजी से वाहनों की लगी लंबी कतारें
जानकारी के अनुसार, वनोजा गांव के पास टोल क्रमांक 208 से कारंजा की ओर जाने वाले वाहनों पर अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान 8 से 10 वाहन इसकी चपेट में आए। अचानक हुए हमले से घबराए वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। देखते ही देखते समृद्धि महामार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।

मंगरुलपीर पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही मंगरुलपीर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सड़क पर बाधित यातायात को दोबारा सुचारू कराया। हालांकि, इस घटना के बाद समृद्धि महामार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

चोरी और लूट की घटनाओं से बढ़ रही चिंता
पिछले कुछ महीनों से समृद्धि महामार्ग पर चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आने की शिकायतें वाहन चालकों द्वारा की जा रही हैं। तेज और सुरक्षित सफर के उद्देश्य से बनाए गए इस महामार्ग पर इस तरह की घटनाओं से यात्रियों की चिंता बढ़ रही है। अब वाहन चालकों की सुरक्षा और महामार्ग पर निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।